पंचायत चुनाव : पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी दस को आएगी अंतिम मतदाता सूची
लखनऊ। पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता पुनरीक्षण-2025 की प्रक्रिया अब पूरी हो गई है। अनंतिम सूची जारी करने के बाद आए दावे-आपत्तियों पर सुनवाई कर उनको निस्तारित कर दिया गया है। पूरा डाटा ऑनलाइन फीड कर दिया गया है। दस जून को राज्य निर्वाचन आयोग अंतिम सूची प्रकाशित करेगा। अब इसमें देरी की गुंजाइश नहीं है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद 18 दिसंबर 2025 को अनंतिम सूची जारी की थी। इसमें पुनरीक्षण के दौरान
पांच बार बढ़ाई जा चुकी है अंतिम सूची प्रकाशन की तारीख
मतदाताओं को मिलेगा 9 अंकों का स्टेट वोटर नंबर : सभी मतदाताओं को 9 अंकों का स्टेट वोटर नंबर भी दिया गया है।
1.81 करोड़ नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 1.41 करोड़ अयोग्य लोगों के नाम हटाए गए। सूची में कुल 40.19 लाख मतदाता बढ़े थे। अनंतिम सूची पर दावे और आपत्तियां के बाद पांच बार अंतिम सूची प्रकाशन की तारीख बढ़ाई गई।