निर्देशः टीईटी में कोई गड़बड़ न होने पाए, निगरानी बढ़ाएं -मुख्य सचिव
लखनऊ, । कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने 2 से 4 जुलाई तक होनी वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 की तैयारियों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग ने समीक्षा करते हुए दीपक कुमार ने संबंधित मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा कि परीक्षा सामग्री की सुरक्षा से लेकर परीक्षा केंद्रों की निगरानी तक प्रत्येक स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जाए। अभ्यर्थियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग पूरी गंभीरता के साथ की जाए। यूपीटीईटी परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें कुल 19,94,661 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा सामग्री कोषागार के डबल-लॉक सिस्टम में रखा जाए।
मुख्य सचिव ने बताया गोल्डन ऑवर में मिलेगा बेहतर इलाज
