|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

तैयारी : रिटायर आईएएस-आईपीएस की निगरानी में होगा यूपीटीईटी-26

 तैयारी : रिटायर आईएएस-आईपीएस की निगरानी में होगा यूपीटीईटी-26





चार साल बाद होने जा रहा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2026 रिटायर आईएएस और आईपीएस की निगरानी में होगी। नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अनुभवी प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में लगाया है। प्रदेश के 60 जिलों में निर्धारित 955 केंद्रों पर दो से चार जुलाई तक पांच पालियों में होने जा रही परीक्षा के लिए प्रत्येक जिले में एक एक पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। चयन आयोग के कुछ सदस्य भी पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।









60 जिलों में निर्धारित 955 केंद्रों पर कराई जाएगी परीक्षा


घड़ी और एटीएम कार्ड पर भी प्रतिबंध चयन आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपना क्लिपबोर्ड या हार्ड बोर्ड/कार्ड बोर्ड (जिस पर कुछ लिखा न हो) और काली स्याही का बॉल प्वाइंट पेन साथ लेकर आएं।


अभ्यर्थी काले बॉल प्वाइंट पेन के अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार की स्याही का प्रयोग कदापि न करें। अभ्यर्थी को किसी तरह का मोबाइल फोन, टैबलेट, पेन डाईव, हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाईस, ईयरफोन, किसी भी तरह की हाथ की घड़ी, एटीएम कार्ड, कोई विद्युत सामग्री जो धातु से बनी हो, कान


में लगी किसी भी तरह की मशीन, कागज पर बनी सारणियां ग्राफ शीट, मानचित्र, स्लाइड रूल्स को लेकर परीक्षा केन्द्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं है।


अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार की सामग्री के आपस में आदान-प्रदान पर मनाही है।



व्हाइटनर, ब्लेड या रबर आदि का उपयोग प्रतिबंधित


उत्तर पत्रक में भरी गई सूचनाओं को व्हाइटनर, ब्लेड या रबर आदि से मिटाना प्रतिबंधित है। यदि उत्तर पत्रक में गोलों को सही से काला नहीं किया जाता है या कोई भी सूचना त्रुटिपूर्ण भरी जाती है, तो उत्तर-पत्रक का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा, और इसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद, उत्तर पत्रक की प्रतियों को अभ्यर्थी स्वयं अलग नहीं करेंगे। अभ्यर्थी को सभी पत्रक जुड़ी हुई स्थिति में अंतरीक्षक को सौंपनी होंगी। अंतरीक्षक उत्तर पत्रकों की गणना करने के बाद तीनों प्रतियों को अलग करेंगे और अभ्यर्थियों को अभ्यर्थी प्रति दे देंगे। अभ्यर्थी को तब तक अपनी सीट पर बैठे रहना होगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद, अभ्यर्थियों को अपने साथ अपनी उत्तर पत्रक की प्रति और प्रश्न पुस्तिका ले जाने की अनुमति होगी। परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को अन्तिम आधे घंटे में परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join