गाड़ी रोककर बीईओ और शिक्षक पर लाठी-डंडों से हमला, हालत गंभीर
बछरावां (रायबरेली) : चुरुवा पश्चिम गांव बाईपास मोड़ के पास कार सवार बदमाशों ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की सरकारी गाड़ी जबरन रोक ली। बदमाशों ने बोलेरो सवार बीईओ और एक शिक्षक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया है।
बताया जा रहा है कि बीईओ मुकेश कुमार और प्राथमिक विद्यालय छत्ता का पुरवा के शिक्षक राजेश सरकारी वाहन से लखनऊ जा रहे थे। बाईपास मोड़ के पास पीछे से आ रही टवेरा कार ने ओवरटेक कर रोक लिया। बीईओ व शिक्षक कुछ समझ पाते, टवेरा सवार चार-पांच लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बोलेरो चालक खीरों निवासी राजकरन मौके से भाग निकला। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब हमलावर भाग निकले। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर
बछरावां सीएचसी में घायल शिक्षक का परीक्षण करते चिकित्सक जागरण
कर दिया। हमले से जनपद के शिक्षकों में रोष है।
बीईओ राही बृजलाल का कहना है कि पुलिस अधिकारियों का सहयोग मिल रहा है। इसको लेकर सभी सरकारी कार्यक्रम में सहयोग किया जाएगा। बीएसए राहुल सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर जल्द ही हमलावरों के पकड़े जाने की मांग की। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल का कहना है कि सीसी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा।
रायबरेली : बीईओ और शिक्षक पर जानलेवा हमला
➡️कार सवार बदमाशों ने किया हमला
➡️BEO की गाड़ी रोक कर जानलेवा हमला
➡️लाठी डंडों से गाड़ी के भीतर की पिटाई
➡️नाजुक हालत BEO,शिक्षक में CHC में भर्ती
➡️BEO की पिटाई करके बदमाश मौके से फरार
➡️बछरावां थाना इलाके का पूरा मामला
