|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

बेसिक शिक्षा में तबादले के लिए मिले 6000 आवेदन, केवल आवेदन करने वाले शिक्षक का ही होगा तबादला, 25 जिलों में मानक से कम शिक्षक, देखें

 बेसिक शिक्षा में तबादले के लिए मिले 6000 आवेदन, केवल आवेदन करने वाले शिक्षक का ही होगा तबादला, 25 जिलों में मानक से कम शिक्षक, देखें 




लखनऊ/प्रयागराज। प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के एक से दूसरे जिल में तबादले की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। अब तक 6000 से ज्यादा शिक्षकों ने तबादले के लिए आवेदन किया है।


👉 दंपत्ति अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सम्बन्धी नवीन आदेश व PTR लिस्ट भी हुआ जारी




शासन ने स्पष्ट किया है कि दंपती मामले में केवल आवेदन करने वाले का ही तबादला किया जाएगा। दोनों में से किसी एक का नहीं।


बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि चार जून को जारी शासनादेश में तबादले केलिए पांच बिंदु दिए गए हैं। इसमें यह स्पष्ट किया जा रहा है पति और पत्नी यदि दोनों बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में शिक्षक हैं। तो पति व पत्नी में से जिसके द्वारा तबादले के लिए आवेदन किया जाएगा, केवल उसी के तबादले पर विचार किया जाएगा।


आवेदन न करने वाले पति-पत्नी का तबादला नहीं किया जाएगा। बता दें कि पूर्व में जारी आदेश को लेकर शिक्षकों के बीच यह संदेश गया कि आवेदन के बाद जिस जिले का


शिक्षक-छात्र अनुपात कम होगा, पति-पत्नी दोनों में से किसी को भी वहां भेजा जाएगा। इसकी वजह से काफी शिक्षकों ने तबादले के बाद अपना आवेदन भी निरस्त करा लिया था। इसके बाद भी सर्वाधिक आवेदन इसी के तहत हुए हैं। तबादले की प्रक्रिया 30 जून तक पूरी होगी।




25 जिलों में मानक से कम शिक्षक


शासन ने प्रदेश के परिषदीय व कंपोजिट स्कूलों का पीपुल्स-टीचर्स रेशियो (पीटीआर) जारी किया गया है। इसमें श्रावस्ती में 71 छात्रों पर सिर्फ एक शिक्षक हैं। 25 जिलों में प्राथमिक स्तर पर 30 छात्रों पर एक शिक्षक के मानक से कम अध्यापक हैं। इटावा में 17 छात्रों पर एक शिक्षक है। मथुरा में 20 छात्रों पर एक शिक्षक हैं। वहीं श्रावस्ती के अलावा बहराइच ऐसा जिला है, जहां पर 58 छात्रों पर एक शिक्षक हैं। बदायूं में 50 छात्रों पर एक, संभल में 48 पर एक, लखीमपुर खीरी में 47 पर एक, सोनभद्र में 46 पर एक, बलरामपुर में 45 पर एक, पीलीभीत में 44 पर एक और मिर्जापुर में 42 छात्रों पर एक शिक्षक तैनात हैं। यहां मानक से बहुत कम शिक्षक हैं। उधर, औरैया में 20 पर एक, कानपुर में 21 पर एक, बिजनौर, प्रतापगढ़ व वाराणसी में 23 पर एक, आगरा, सुल्तानपुर, उन्नाव, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, अयोध्या व आजमगढ़ में 24 पर एक, एटा में 27 पर एक, रायबरेली में 28 पर एक और रामपुर व सहारनपुर में 29-29 छात्रों पर एक शिक्षक है। यहां मानक के अनुसार शिक्षक ज्यादा हैं।






ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join