|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

प्रदेश में यूपी बोर्ड से जुड़े 465 विद्यालयों की मान्यता की गई समाप्त

 

प्रदेश में यूपी बोर्ड से जुड़े 465 विद्यालयों की मान्यता की गई समाप्त

 

यूपी बोर्ड से जुड़े 465 वित्तविहीन स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी गई है। इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 के विनियमों के तहत हाईस्कूल अथवा इंटरमीडिएट स्तर के ऐसे विद्यालय जिसके लगातार दो वर्ष तक कोई छात्र परीक्षा में सम्मिलित नहीं होते अथवा कक्षाएं संचालित नहीं होती हैं तो विद्यालय की मान्यता स्वतः समाप्त समझी जाएगी। लिहाजा शैक्षिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26 में विद्यालय से कोई छात्र परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने अथवा कक्षाएं संचालित नहीं किए जाने के कारण इन स्कूलों की मान्यता स्वतः समाप्त हो गई है। सचिव भगवती सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि अपने जिले के स्वतः मान्यता समाप्त विद्यालयों के शैक्षिक अभिलेख किसी राजकीय या सहायता प्राप्त विद्यालय में संरक्षित कराना सुनिश्चित करें।

 


गाजीपुर के 47 स्कूलों का नाम शामिल : जिन स्कूलों की मान्यता समाप्त की गई है उनमें सर्वाधित 47 गाजीपुर जिले के हैं। दूसरे नंबर पर प्रयागराज है जहां के 25 वित्तविहीन स्कूलों की मान्यता समाप्त की गई है। कानपुर नगर के 18, एटा के 17, आजमगढ़ के 16, अलीगढ़, मऊ व लखनऊ के 15-15, हरदोई 14, फतेहपुर 13, आगरा 12, कौशाम्बी, संत कबीर नगर, मथुरा और मुरादाबाद के 11-11, प्रतापगढ़, बलिया, जौनपुर, फिरोजाबाद व मैनपुरी के 10-10 स्कूल शामिल हैं।


प्रयागराज के इन स्कूलों की छिनी मान्यता

एएम गर्ल्स इंटर कॉलेज, निहालपुर करेली, सेंट जोसेफ्स गर्ल्स कॉलेज, एमजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालगोपालगंज, जुबैदा खातून गर्ल्स हाई स्कूल, एनकेएस. इंटर कॉलेज अकोरहा कौंधियारा, एसएसजेपीएस गर्ल्स हाईस्कूल, उमरपुर नींवा, शिवम हाई स्कूल, लेहरा गोहरी, श्रीमती बीवाई गर्ल्स हाईस्कूल लोकमनपुर, चिन्मय हाईस्कूल रसूलाबाद, न्यू ब्राइट गर्ल्स इंटर कॉलेज करेली, बिट्ज मेमोरियल गर्ल्स हाईस्कूल सेवइत, एबी हाईस्कूल जगदीशपुर, आरकेबीवाई हाईस्कूल कुरेसर, अटरामपुर, सरस्वती कन्या हाईस्कूल बेरुई गारापुर, एपीएसएस हाईस्कूल सहसों, श्रीमती शकुंतला देवी राजबहादुर उच्च माध्यमिक विद्यालय डुबरा जगदीशपुर, जनता इंटर कॉलेज चाका नैनी, आरआरबी कॉन्वेंट स्कूल एडीए कॉलोनी नैनी, हनुमत कृपा उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर हंडिया, सरदार पटेल इंटर कॉलेज मिश्रापुर बारा, राम कैलाश यादव उच्च माध्यमिक विद्यालय अरवासी माई बहादुरगढ़ फूलपुर, एएम ऑक्सफोर्ड पब्लिक कॉलेज करेली, रामयश पब्लिक इंटर कॉलेज मलाक बलाऊ नवाबगंज, निर्मला देवी स्मारक स्कूल नौगंवा कौंधियारा और मुरारी सिंह मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल होलागढ़ सोरांव।


प्रयागराज, । यूपी बोर्ड से जुड़े 465 वित्तविहीन स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी गई है। इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 के विनियमों के तहत हाईस्कूल अथवा इंटरमीडिएट स्तर के ऐसे विद्यालय जिसके लगातार दो वर्ष तक कोई छात्र परीक्षा में सम्मिलित नहीं होते अथवा कक्षाएं संचालित नहीं होती हैं तो विद्यालय की मान्यता स्वतः समाप्त समझी जाएगी। लिहाजा शैक्षिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26 में विद्यालय से कोई छात्र परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने अथवा कक्षाएं संचालित नहीं किए जाने के कारण इन स्कूलों की मान्यता स्वतः समाप्त हो गई है। सचिव भगवती सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि अपने जिले के स्वतः मान्यता समाप्त विद्यालयों के शैक्षिक अभिलेख किसी राजकीय या सहायता प्राप्त विद्यालय में संरक्षित कराना सुनिश्चित करें।


गाजीपुर के 47 स्कूलों का नाम शामिल : जिन स्कूलों की मान्यता समाप्त की गई है उनमें सर्वाधित 47 गाजीपुर जिले के हैं। दूसरे नंबर पर प्रयागराज है जहां के 25 वित्तविहीन स्कूलों की मान्यता समाप्त की गई है। कानपुर नगर के 18, एटा के 17, आजमगढ़ के 16, अलीगढ़, मऊ व लखनऊ के 15-15, हरदोई 14, फतेहपुर 13, आगरा 12, कौशाम्बी, संत कबीर नगर, मथुरा और मुरादाबाद के 11-11, प्रतापगढ़, बलिया, जौनपुर, फिरोजाबाद व मैनपुरी के 10-10 स्कूल शामिल हैं।





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join