बीटेक प्रवेश के लिए पंजीकरण अब 30 जून तक
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। अभी पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 जून थी। इस तिथि तक 98 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं और 60 हजार ने फीस भी जमा कर दी है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पांच चरणों में होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत पहले चरण की च्वाइस फिलिंग और सीट लॉक चार से सात जुलाई तक होगा। जबकि सीट अलाटमेंट नौ जुलाई को किया जाएगा। वहीं सीट कंफर्मेशन व सीट फ्रीज व फ्लोट नौ से 12 जुलाई तक होगा। दूसरे चरण में च्वाइस फिलिंग 13 व 14 जुलाई को होगी।
सीट अलाटमेंट 16 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क 16 से 18 जुलाई तक जमा होगा। सीट फ्रीज व फ्लोट 16 से 18 जुलाई तक होगी। तीसरे चरण में आनलाइन च्वाइस लॉक 19 व 20 जुलाई तक होगी। सीट अलाटमेंट 22 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क व फ्रीज व फ्लोट
एकेटीयू ने दूसरी बार बढ़ाई प्रवेश रजिस्ट्रेशन तिथि
अब तक 98 हजार छात्रों ने कराए हैं रजिस्ट्रेशन
एमटेक अंतिम वर्ष का परिणाम घोषितः एकेटीयू ने सत्र 2025-26 के सम सेमेस्टर के एमटेक पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष के चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
22 से 23 जुलाई तक किया जा सकेगा। चौथे चरण में सीट अलाटमेंट 24 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क 24 से 26 जुलाई तक किया जाएगा।
प्रवेश समन्वयक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि ऑनलाइन सीट विड्रा 24 से 29 जुलाई तक करने का मौका मिलेगा। पहले चार चरणों में सीट लाक करने वालों को 27 से 29 जुलाई तक फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी। बता दें कि तकनीकी खामी के कारण पिछले दिनों लगभग एक दिन पूरी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बाधित रही है। यही वजह है कि विश्वविद्यालय ने प्रवेश रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ाई है।
