|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

आज का मौसम, 22 जून: सोमवार को गर्मी से मिलेगी राहत; इन इलाकों में होगी भारी बारिश, IMD अलर्ट

 

आज का मौसम, 22 जून: सोमवार को गर्मी से मिलेगी राहत; इन इलाकों में होगी भारी बारिश, IMD अलर्ट




 सोमवार को देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में कई जानकारियां सामने आई हैं। इसके अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी भारत और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बरसात होने की संभावना है।


 पूर्वोत्तर भारत में 22 जून को असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम से भारी वर्षा होने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में भी बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। इन राज्यों में गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। किसानों और यात्रियों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।

दिल्ली, हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मौसम मिलाजुला रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है। कहीं-कहीं हीटवेव जैसी परिस्थितियां भी देखने को मिल सकती हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बादल छाए रहने व कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

 सोमवार को इन इलाकों में होगी बारिश

दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में मॉनसूनी बारिश जारी रहेगी। पश्चिमी तट के क्षेत्रों गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं। तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

दिल्ली के मौसम का हाल जानिए

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.3 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान जताया है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान के क्रमशः 38 और 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, आईएमडी ने मुंबई और आसपास के कई जिलों के लिए 24 जून तक यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

 हरियाणा में आंधी-बारिश की आशंका

हरियाणा में रविवार शाम तेज गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली। सिरसा, भिवानी और रेवाड़ी में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि फतेहाबाद, हिसार और पानीपत में बादल छाए रहे और हवाएं चलीं। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार रात तक अंबाला और कैथल के आसपास हल्की बारिश की संभावना बनी रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 23 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी के कुछ क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है, जबकि 24 जून को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।







ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join