1984 में मैट्रिक पास, जन्म 1985 में! DEO जांच में बड़ा खुलासा, FIR दर्ज कराने का आदेश
#अररिया जिले के बाह्मी विनोद संस्कृत उच्च विद्यालय, डोरिया (कुर्साकांटा) के शिक्षक #ललन #कुमार #झा पर जन्मतिथि में हेराफेरी कर नौकरी प्राप्त करने का गंभीर आरोप #जिला #शिक्षा #पदाधिकारी (DEO) की #जांच में #सही #पाया गया है।
DEO अररिया द्वारा जारी पत्रांक 1230 दिनांक 17.06.2026 में कहा गया है कि विद्यालय के प्रवेश पंजी एवं नामांकन अभिलेखों के अनुसार ललन कुमार झा की जन्मतिथि 04 फरवरी 1968 है, जबकि नियुक्ति संबंधी अभिलेखों में उनकी जन्मतिथि 16 अप्रैल 1985 दर्ज पाई गई।
जांच में यह भी सामने आया कि #ललन #कुमार #झा ने 1984 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से #मैट्रिक #परीक्षा #उत्तीर्ण की थी, जबकि नियुक्ति अभिलेखों में दर्ज #जन्मतिथि के #अनुसार उस समय उनका #जन्म भी नहीं हुआ था।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि उपलब्ध साक्ष्यों से यह प्रतीत होता है कि जन्मतिथि कम कर शिक्षक पद पर नियुक्ति प्राप्त की गई। मामले को गंभीर मानते हुए विद्यालय प्रबंध समिति को #प्राथमिकी (FIR) #दर्ज कराने एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
इसके साथ ही पत्रांक 885 दिनांक 17.06.2026 के माध्यम से मामले को बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड, पटना को भेजा गया है, जबकि पत्रांक 886 दिनांक 17.06.2026 द्वारा समाहर्ता (DM), अररिया को भी कार्रवाई हेतु अवगत कराया गया है।
यह कार्रवाई निगरानी विभाग, बिहार पटना तथा SAHYOG RTMS पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर हुई जांच के बाद सामने आई है।
मुख्य बिंदु
✅ प्रवेश पंजी में जन्मतिथि – 04.02.1968
✅ नियुक्ति अभिलेख में जन्मतिथि – 16.04.1985
✅ मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण – वर्ष 1984
✅ DEO जांच में आरोप सही पाया गया
✅ विद्यालय प्रबंध समिति को FIR दर्ज कराने का निर्देश
✅ मामला DM अररिया एवं बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड को भेजा गया
"1984 में मैट्रिक पास, 1985 में जन्म! अररिया में उम्र घोटाले पर DEO का बड़ा एक्शन, FIR दर्ज कराने का आदेश।
