|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

यू-डायस पर 52% बच्चों की सूचनाएं अपलोड नहीं

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। जिलेभर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठवीं तक के 52 प्रतिशत बच्चों की सूचनाएं यू-डायस पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है। कुल 1204549 बच्चों में से 627841 (52.12 प्रतिशत) की सूचनाएं नहीं दी जा सकी है। हालांकि परिषदीय स्कूलों में 20 प्रतिशत से भी कम मामले बचे हैं। परिषदीय स्कूलों के 3,47,479 बच्चों में से केवल 65,801 (18.94 फीसदी) की सूचनाएं नहीं ऑनलाइन नहीं दी जा सकी है।

बीएसए अनिल कुमार ने सभी बीईओ को निर्देशित किया है कि पांच मई तक शत-प्रतिशत बच्चों की सूचनाएं अपलोड कराना सुनिश्चित करें अन्यथा उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति कर दी जाएगी। सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों से प्रवेश एवं उपस्थिति पंजिका के आधार पर ही सूचनाएं अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि किसी भी प्रकार त्रुटि न रह जाए। बीएसए ने सूची का सत्यापन अवश्य कराने को कहा है।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join