|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

Vehicle Black Box: हादसे से पहले क्या हुआ? गाड़ी में लगा यह डिवाइस खोलेगा दुर्घटना का पूरा राज

 हादसे के पहले और बाद के जरूरी आंकड़ों को रिकॉर्ड करेगा, खास उपकरण में दुर्घटना का पूरा ब्योरा दर्ज होगा




नई दिल्ली, । सड़क हादसों में कमी लाने और दुर्घटना के कारणों का सटीक विश्लेषण करने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने 1 अक्टूबर 2029 से नए वाहनों में इवेंट डेटा रिकॉर्डर (ईडीआर) लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव दिया है।


यह उपकरण किसी भी टक्कर से पहले, उसके दौरान और बाद के महत्वपूर्ण तकनीकी व सुरक्षा आंकड़ों को रिकॉर्ड करेगा। यह उपकरण वाहन की विभिन्न सुरक्षा प्रणालियों से जुड़ा होता है और सामान्य ड्राइविंग के दौरान लगातार निगरानी करता है। जैसे ही वाहन में कोई गंभीर स्थिति पैदा होती है या टक्कर होती है, यह सिस्टम दुर्घटना से ठीक पहले, दुर्घटना के दौरान और उसके बाद की महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियों को स्थायी रूप से रिकॉर्ड कर लेता है।







यह मानवीय त्रुटियों, तेज गति या वाहन में आई किसी तकनीकी खराबी के अंतर को स्पष्ट करता है, जिससे पुलिस, बीमा कंपनियों और ऑटोमोबाइल इंजीनियरों को हादसे का सही कारण समझने में मदद मिलती है।



🛑 क्या जानकारी मिलती है




1. टक्कर से पहले गाड़ी किस रफ्तार से चल रही थी और ड्राइवर ने एक्सीलेटर कितना दबाया था।


2. दुर्घटना के समय ड्राइवर ने ब्रेक पैडल दबाया था या नहीं और ब्रेक का दबाव कितना था।


3. हादसे से ठीक पहले स्टीयरिंग व्हील को किस दिशा और कितने कोण पर मोड़ा गया था।


4. ड्राइवर और यात्रियों ने सीटबेल्ट पहनी थी या नहीं तथा एयरबैग किस समय और किस तीव्रता से खुले।




🛑 ये सुरक्षा इंतजाम भी जुड़ेंगे



🛑1 बिना पुख्ता पहचान हचान वाहन स्टार्ट ही नहीं होगा, सुरक्षा आंकड़ों को करेगा। करेगा रिकॉर्ड


क्या है: यह कार की इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा व्यवस्था है, जो बिना चाबी या इलेक्ट्रॉनिक पहचान के इंजन को शुरू होने से रोकती है।


कैसे काम करता है: वाहन की चाबी या रिमोट में मौजूद अधिकृत पहचान और कार की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली के बीच मिलान होने पर ही इंजन स्टार्ट करने की अनुमति मिलती है। अगर सही पहचान नहीं मिलती तो इंजन शुरू नहीं होता।


कब तक लागूः नए नियमों में एम। श्रेणी के वाहनों में इसे 1 अक्टूबर 2027 से अनिवार्य किया जाएगा।




🛑 ब्रेक और एक्सीलेटर पर कड़ी निगरानी रखेगा उपकरण


क्या है: इसमें चालक के पैरों से संचालित होने वाले नियंत्रण शामिल हैं, जैसे एक्सीलेटर, ब्रेक और मैनुअल कार में क्लच।


क्या बदलेगाः नए मानक में यह देखा जाएगा कि पैडल कहां स्थित हैं और चालक उन्हें किस तरह संचालित करता है, ताकि वाहन के डिजाइन में पैरों से नियंत्रण करने की व्यवस्था तय सुरक्षा मानकों के अनुरूप हो।


। कब तक लागूः संशोधित मानक 1 अप्रैल 2028 से नए एम1 मॉडल पर लागू होगा।



🛑 पैदल चलने वाले लोगों की पहचान कर लेगा वाहन



क्या है: यह एक उन्नत टक्कर परीक्षण टूल है, जिसका उपयोग वाहनों के अगले हिस्से का परीक्षण करने के लिए किया जाता है ताकि हादसों के दौरान पैदल चलने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


फायदा : वाहन निर्माताओं को बंपर और फ्रंट ग्रिल के डिजाइन को इस तरह से तैयार करना होता है कि वे टक्कर की ऊर्जा को सोख सके।


कब से लागूः 1 अप्रैल 2028 से।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join