UP Teacher News: शिक्षकों को एक सप्ताह में देने होंगे सभी शैक्षिक दस्तावेज, शपथपत्र और स्कैन PDF, 23 अक्टूबर 2026 के आदेशानुसार
शिक्षा निदेशक(बेसिक)के 23 अक्टूबर 2026 के आदेशानुसार-
"1- कक्षा 1 से 8 तक के सभी शिक्षक अपने नियुक्ति-पत्रों तथा शैक्षिक दस्तावेजों की स्पष्ट एवं पठनीय प्रतियां प्रस्तुत करेंगे। इनमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बी.एड. /बी.टी.सी. (डी.एल.एड., बी.एल.एड. आदि), टीईटी/सीटीईटी तथा संबंधित समय पर शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए आवश्यक अन्य सभी योग्यताओं से संबंधित दस्तावेज शामिल होंगे। इन दस्तावेजों को सम्बन्धित बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से जारी निर्देश के एक सप्ताह के भीतर सम्बन्धित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा।"
"2- सभी शिक्षक नोटरी द्वारा सत्यापित शपथपत्र भी प्रस्तुत करेंगे, जिसमें उनके उन निकट सम्बन्धियों का विवरण दिया जाएगा, जो उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षा अधिकारी अथवा उससे उच्च स्तर के पद पर कार्यरत रहे हों या सेवानिवृत्त हो चुके हों। इस प्रयोजन के लिए 'निकट सम्बन्धियों में पति, पत्नी, पिता, पुत्र, पुत्री, दामाद, पुत्रवधू, सास, साला/बहनोई, साली/ननद, ससुर तथा प्रथम-डिग्री के चचेरे/ममेरे/फुफेरे/मौसेरे भाई-बहन शामिल होंगे। यह सूची केवल उदाहरणार्थ है, संपूर्ण नहीं। यदि किसी शिक्षक का ऐसा कोई संबंधी विभाग में नहीं है, तो उसे इस आशय का शपथपत्र प्रस्तुत करना होगा कि उसका ऐसा कोई सम्बन्धी विभाग में नहीं है।"
डाक्यूमेंट्स- वही डाक्यूमेंट्स जमा करने हैं जिसके आधार पर आपने इस विभाग में नियुक्ति पाई थी यथा-
1. निर्धारित प्रारूप पर तैयार शपथ पत्र (नोटरी द्वारा सत्यापित)।
2. हाईस्कूल की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र।
3. इंटरमीडिएट की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र।
4. स्नातक के तीनों वर्षों की अंकतालिकाएं एवं उपाधि प्रमाण पत्र।
5. बीएड/बीटीसी/डीएलएड प्रशिक्षण की अंकतालिकाएं एवं प्रमाण पत्र।
6. SBTC(6 माह का विभागीय प्रशिक्षण) प्रमाण पत्र
7. अन्य शैक्षिक एवं व्यावसायिक योग्यताओं के प्रमाण पत्र।
8. टीईटी/सीटीईटी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
9. पैन कार्ड एवं आधार कार्ड की छायाप्रति।
10. जाति प्रमाण पत्र ,निवास प्रमाणपत्र एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
11. नियुक्ति एवं सेवा से संबंधित अन्य आवश्यक अभिलेख।
एक्सेल शीट तैयार करने के लिए निम्नलिखित कॉलम (प्रारूप) बनाने होंगे:
1-District (जिला)
2-Block (ब्लॉक)
3-School (विद्यालय)
4-Teacher's Name (शिक्षक का नाम)
5-Appointment Date (नियुक्ति की तिथि)
6-Academic Qualifications (शैक्षणिक योग्यताएं)
7-Minimum Qualification required for appointment at the relevant time, the merit scored by each individual as per the Gazette notification (संबंधित समय पर नियुक्ति के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता और राजपत्र अधिसूचना के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति द्वारा प्राप्त मेरिट)
8-Such other relevant particulars (अन्य कोई प्रासंगिक विवरण)
"अभिलेखों से संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, बी०एड०/एल०टी०/ बी०टी०सी०/विशिष्ट बी०टी०सी०/ डी०एल०एड०/ बी०एल०एड०, यू०पी० टी०ई०टी०/सी०टी०ई०टी०, पैनकार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र एवं बिन्दु संख्या 02 के सम्बन्ध में मूल शपथपत्र के साथ) प्रतियां दो प्रतियों में तथा उक्त सभी अभिलेखों की स्कैन्ड पी०डी०एफ० फाईल सहित एक सप्ताह के अन्दर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में मा० उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन न किये जाने के दृष्टिगत संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही संस्थित की जायेगी।"
