|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

डीएलएड प्रशिक्षु परखेंगे पहली व दूसरी कक्षाओं के बच्चों की पढ़ाई का स्तर

 

डीएलएड प्रशिक्षु परखेंगे पहली व दूसरी कक्षाओं के बच्चों की पढ़ाई का स्तर


 

डीएलएड प्रशिक्षु लेंगे पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों की परख, दिसंबर-जनवरी में दो चरणों में होगा आकलन

लखनऊ: परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक और दो के बच्चों की पढ़ाई का स्तर अब डीएलएड प्रशिक्षु परखेंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में निपुण विद्यालय आकलन कराया जाएगा। पहला चरण 21 से 30 दिसंबर और दूसरा चरण 20 से 30 जनवरी तक चलेगा।







हर विद्यालय में दोनों कक्षाओं के 12-12, यानी कुल 24 विद्यार्थियों का मूल्यांकन होगा। किसी कक्षा में 12 से कम विद्यार्थी हों, तो सभी का आकलन किया जाएगा। बच्चों की हिंदी और गणित की समझ जांचने के लिए निपुण प्लस ऐप का इस्तेमाल होगा। हिंदी और गणित के प्रश्नों में कम से कम 75 प्रतिशत सही उत्तर देने वाले बच्चे को निपुण माना जाएगा। दोनों कक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक बच्चे निपुण मिलने पर विद्यालय को निपुण घोषित किया जाएगा। किसी विकासखंड के 80 प्रतिशत विद्यालय यह लक्ष्य हासिल करते हैं, तो उसे निपुण विकासखंड का दर्जा मिलेगा।

आकलन के लिए बच्चों के नाम का चयन ऐप से रैंडम तरीके से होगा। जियो-फेंसिंग, फोटो और ओसीआर तकनीक से प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। प्रशिक्षु एक दिन में अधिकतम दो विद्यालयों में आकलन कर सकेंगे। डीएलएड प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण और अभ्यास 30 नवंबर तक पूरा कराया जाएगा। निगरानी के लिए राज्य, जिला और डाइट स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।

अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा

पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। किसी कक्षा में 12 से कम विद्यार्थी होने पर सभी का आकलन होगा। विद्यालय का मूल्यांकन इन परिणामों के आधार पर होगा। रिपोर्ट कार्ड एनआईसी पोर्टल पर अपलोड कर अभिभावकों को दिए जाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join