|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

शिक्षकों की पुरानी पेंशन व टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग , सीएम को ज्ञापन

 

शिक्षकों की पुरानी पेंशन व टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग , सीएम को ज्ञापन


 लखनऊ। प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली व टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने समेत अन्य मांगों के समाधान को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष सुधांशु मोहन की अध्यक्षता में जुटे सैकड़ों शिक्षकों ने 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन बीएसए विपिन कुमार को दिया।











टीईटी अनिवार्यता और एसटीएफ जांच के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, पुरानी पेंशन व वेतन विसंगति दूर करने की मांग


प्रयागराज। टीईटी अनिवार्यता लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता और सभी शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की एसटीएफ से जांच कराने के खिलाफ शिक्षक संगठनों ने आवाज बुलंद की है। बुधवार को प्रयागराज के मम्फोर्डगंज स्थित समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय परिसर में शिक्षक नेताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की।



प्रदर्शन कर रहे शिक्षक नेताओं का कहना था कि सरकार ने अब तक पुरानी पेंशन लागू नहीं की है और न ही वेतन विसंगतियों को दूर किया है। इसके बावजूद शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता और शैक्षिक अभिलेखों की एसटीएफ जांच जैसी कार्रवाई थोपी जा रही है।


टीईटी पास शिक्षकों को मिले समयबद्ध पदोन्नति

शिक्षक नेताओं ने मांग की कि टीईटी पास करने वाले शिक्षकों को समय सीमा निर्धारित कर पदोन्नति दी जाए। साथ ही 20 से 25 वर्षों की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता पर पुनर्विचार किया जाए।

उन्होंने हाईकोर्ट के एकल पीठ के आदेश के खिलाफ खंडपीठ में अपील किए जाने की मांग भी उठाई। इसके अलावा ब्रिज कोर्स में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता को भी अनुचित बताया।

पुरानी पेंशन और वेतन विसंगति का मुद्दा उठा

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगतियों को दूर करने और शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। शिक्षक नेताओं ने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।


कई शिक्षक नेता रहे मौजूद

प्रदर्शन में शिक्षक नेता मनीष कुमार तिवारी, सुनीता तिवारी, मसूद अहमद, राजेंद्र कन्नौजिया, सांसद बहादुर आलम, हरित चतुर्वेदी, राकेश कुमार, बालेंद्र पांडेय, अरुण श्रीवास्तव, अमर सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, बृजेश सिंह, मनोज श्रीवास्तव, नागेंद्र प्रताप सिंह, मो. हसीब अहमद सिद्दीकी, दीप नारायण यादव, मनी लाल, धर्मराज यादव, शेखर सरन राय, कृष्णकांत कुशवाहा, सुभाष चंद्र यादव और अमानुल्लाह सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

अंत में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षकों की मांगों को लेकर अपनी बात रखी।



ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join