|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

पदोन्नति एवं चयन वेतनमान को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी------

 पदोन्नति एवं चयन वेतनमान को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी------


*प्रिय शिक्षक साथियों,*


पदोन्नति को लेकर शिक्षकों के मन में कई महत्वपूर्ण प्रश्न एवं जिज्ञासाएँ रहती हैं। उन सभी के समाधान हेतु निम्नलिखित जानकारी आप सभी के संज्ञान में प्रस्तुत कर रहा हूँ।


*प्रश्न संख्या–1: यदि कोई शिक्षक पदोन्नति छोड़ देता है, तो क्या उसे पुनः पदोन्नति का लाभ मिल सकता है? यदि हाँ, तो कितने वर्ष के उपरांत?*


उत्तर- यदि कोई शिक्षक अपनी पदोन्नति छोड़ देता है, तो उसे पुनः पदोन्नति का अवसर तीन वर्ष के उपरांत दिया जा सकता है। इस तीन वर्ष की अवधि के भीतर होने वाली पदोन्नति पर संबंधित शिक्षक अपना दावा प्रस्तुत नहीं कर सकता है।


*प्रश्न संख्या–2: यदि कोई शिक्षक पदोन्नति छोड़ देता है, तो क्या उसे चयन वेतनमान (Selection Grade) का लाभ मिलता है?*


उत्तर - जी हाँ, पदोन्नति छोड़ने की स्थिति में भी शिक्षक को चयन वेतनमान का लाभ देय होता है। हालांकि, चयन वेतनमान हेतु सेवा अवधि की गणना पदोन्नति त्यागने की तिथि से की जाती है। पदोन्नति त्यागने से पूर्व की सेवा अवधि को चयन वेतनमान की गणना में शामिल नहीं किया जाता है अर्थात पूर्व की सेवा अवधि शून्य मानी जाती है।


*साथियों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव-*


जिन शिक्षक साथियों को चयन वेतनमान का लाभ पहले ही प्राप्त हो चुका है, उनके लिए पदोन्नति छोड़ने की स्थिति में अपेक्षाकृत कम नुकसान हो सकता है।


लेकिन जिन शिक्षक साथियों का चयन वेतनमान प्राप्त करने में अभी एक अथवा दो वर्ष का समय शेष है, उन्हें पदोन्नति छोड़ने से पूर्व इसके संभावित सेवा संबंधी एवं वित्तीय परिणामों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। ऐसे साथियों के लिए पदोन्नति स्वीकार करना अधिक लाभकारी हो सकता है।


अतः सभी शिक्षक साथी पदोन्नति संबंधी निर्णय लेने से पूर्व अपने सेवा अभिलेख, चयन वेतनमान की पात्रता एवं वित्तीय लाभों का आकलन अवश्य करें।


*विशेष आग्रह- यह जानकारी उपलब्ध सेवा नियमों की समझ के आधार पर साझा की जा रही है। पदोन्नति त्यागने एवं चयन वेतनमान के संबंध में अंतिम निर्णय संबंधित शासनादेश एवं विभागीय नियमों के अनुसार ही मान्य होगा




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join