उच्च प्राथमिक के प्रधानाध्यापकों की पदोन्नति सूची पर विवाद
प्रयागराज। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति के लिए प्रयागराज में तैयार सूची को लेकर भी विवाद है। विज्ञान और गणित विषय के 29334 सहायक अध्यापकों के तहत सितंबर 2015 में नियुक्त सीधी भर्ती के शिक्षकों से ऊपर 2016 में पदोन्नत और अंतर जनपदीय तबादले से आए उच्च प्राथमिक के सहायक अध्यापकों और प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को रख दिया गया है।
यही नहीं वरिष्ठता सूची प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर मिली प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर बना दी हैं जबकि सूची उच्च प्राथमिक में सहायक अध्यापक या प्राथमिक में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति तिथि को आधार बनाना चाहिए। प्रयागराज, सुल्तानपुर, बाराबंकी आदि जिलों की वरिष्ठता सूची में इसी प्रकार की गड़बड़ी है जबकि मैनपुरी, मऊ, कौशाम्बी आदि जिलों में सूची सही बनी है।
