राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश प्राथमिक संवर्ग ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम पत्र लिखकर 7 और 10 नवम्बर को क्रमशः नरक चतुर्दशी और गोर्वधन पूजा की अवकाश की मांग की
नरक चतुर्दशी 7 नवंबर व गोवर्धन पूजा 10 नवंबर पर अवकाश की मांग
लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग) के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह और महामंत्री प्रदीप तिवारी ने सीएम योगी से 7 नवंबर को नरक चतुर्दशी और 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने भी 10 नवंबर को अवकाश की मांग की है
