|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

चंदौली: शिक्षकों का 12 सूत्रीय मांगों को लेकर विशाल धरना, DM को सौंपा ज्ञापन

 

📢 चंदौली जनपद के शिक्षकों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों की 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आज दिनांक 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को विशाल धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। चंदौली जिले की उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह और आए हुए अन्य ब्लॉकों के अध्यक्ष, यशवर्धन सिंह बरहनी ,अजय कुमार गुप्ता चकिया व अन्य ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष व जनपद से आए हुए सभी शिक्षक साथी धरने में शामिल हुए। चंदौली जिले के जिला अध्यक्ष ने शिक्षकों के साथ DM कार्यालय जाकर डीएम को सौंपा ज्ञापन।

शिक्षकों की प्रमुख मांगें—

  1. पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।
  2. 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET अनिवार्यता से मुक्त किया जाए।
  3. शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की STF जांच का आदेश निरस्त किया जाए।
  4. प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति की जाए।
  5. पदोन्नति में TET की बाध्यता समाप्त की जाए।
  6. ब्रिज कोर्स परीक्षा में न्यूनतम 50% अंकों की बाध्यता समाप्त की जाए।
  7. लंबित अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सूची जारी की जाए।
  8. शिक्षकों को समयबद्ध पदोन्नत वेतनमान दिया जाए।
  9. मृतक आश्रितों को शिक्षक पद पर नियुक्ति दी जाए।
  10. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।
  11. शीतकालीन अवकाश में स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी की जाए।
  12. परिषदीय शिक्षकों को द्वितीय शनिवार का अवकाश एवं EL की सुविधा दी जाए।

📍 चंदौली जिले के धरने में आए हुए सभी शिक्षक साथियों का बहुत-बहुत आभार🙏

एकता ही हमारी शक्ति है।






















#शिक्षक_एकता #शिक्षक_आंदोलन #12सूत्रीय_मांगें #पुरानी_पेंशन_बहाली #TET_मुक्ति #उत्तरप्रदेशीय_प्राथमिक_शिक्षक_संघ #चंदौली #Chandauli #UPTeachers

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join