|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

जिले में पदोन्नति हेतु शिक्षक काउंसलिंग के लिए 12 और 13 नवंबर की तारीख तय

 

जिले में पदोन्नति हेतु शिक्षक काउंसलिंग के लिए 12 और 13 नवंबर की तारीख तय


चंदौली। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की पदोन्नति को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने संशोधित कार्यालय आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया 12 नवंबर और 13 नवंबर 2026 को डायट (DIET), सकलडीहा, चंदौली में आयोजित की जाएगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार की ओर से 7 नवंबर 2026 को जारी आदेश में काउंसलिंग प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। इसके लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं।

12 नवंबर को इन अभ्यर्थियों की होगी काउंसलिंग

12 नवंबर को काउंटर संख्या 1 पर उच्च प्राथमिक स्तर के सभी दिव्यांग एवं महिला अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। काउंटर संख्या 2 पर प्राथमिक स्तर के दिव्यांग एवं महिला अभ्यर्थियों की काउंसलिंग (वरिष्ठता क्रमांक 01 से 299 तक) निर्धारित की गई है।

इसी प्रकार काउंटर संख्या 3 पर महिला अभ्यर्थियों (क्रमांक 304 से 525), काउंटर संख्या 4 पर (526 से 687) तथा काउंटर संख्या 5 पर (689 से 844) तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।

काउंटर संख्या 6 पर उच्च प्राथमिक स्तर के पुरुष अभ्यर्थियों (क्रमांक 01 से 127) तथा काउंटर संख्या 7 पर नगर क्षेत्र के समस्त अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी। काउंटर संख्या 8 पर शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है।

13 नवंबर को पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसलिंग

13 नवंबर को प्राथमिक स्तर के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए काउंटर संख्या 1 से 5 तक व्यवस्था की गई है। इसमें वरिष्ठता क्रमांक 04 से 153, 154 से 269, 270 से 389, 390 से 627 तथा 628 से 813 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।

वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए काउंटर संख्या 6 पर वरिष्ठता क्रमांक 128 से 260 तथा काउंटर संख्या 7 पर 261 से 440 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग निर्धारित की गई है। काउंटर संख्या 8 पर शिकायत प्रकोष्ठ रहेगा।

खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए निर्देश

आदेश में सभी नामित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने एक सहायक के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर डायट, सकलडीहा स्थित काउंसलिंग स्थल पर पहुंचकर आवंटित काउंटर का कार्यभार संभालेंगे।

प्रत्येक काउंटर पर संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं के अभिलेखों एवं पात्रता संबंधी दस्तावेजों का निर्धारित मानकों के अनुसार परीक्षण किया जाएगा। साथ ही वरिष्ठता सूची और पात्रता सूची के अनुसार काउंसलिंग की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखी जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए तथा काउंसलिंग से संबंधित अभिलेखों एवं कार्यवाही का उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

नोट: अभ्यर्थी अपनी वरिष्ठता सूची एवं निर्धारित काउंटर के अनुसार काउंसलिंग स्थल पर पहुंचें।




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join