संभल में 10 नवंबर को कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, बीएसए ने जारी किया आदेश
संभल। जनपद संभल में मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संभल की ओर से सोमवार, 9 नवंबर को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी संभल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त माध्यमिक, परिषदीय, केजीबीवी, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसके साथ ही सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों और मदरसों पर भी यह आदेश लागू होगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक संचालित सभी विद्यालय मंगलवार को बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इस आदेश के जारी होने के बाद जनपद के सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को मंगलवार को अवकाश रहेगा।
