एबीएसए ने शिक्षक को दिया नोटस
मंगरौरा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय उतरास में गांधी जयंती पर ध्वजारोहण नहीं हुआ। इस मामले में शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गांधी जयंती पर सभी विद्यालयों में ध्वजारोहण का आदेश था लेकिन उतरास के विद्यालय में यह कार्यक्रम नहीं हुआ। एक युवक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो वायरल होने के बाद शिकायत की गई। शनिवार को एबीएसए संतोष कुमार ने कृष्ण मुरारी यादव सहित अन्य शिक्षकों को नोटिस दिया।
