|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

एनपीएस खाता यूपीआई से भी खोला जा सकेगा

एनपीएस खाता यूपीआई से भी खोला जा सकेगा

पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने गुरुवार को ‘एनपीएस तत्काल’ योजना शुरू कर दी। इसके तहत अब लोग यूपीआई ऐप के जरिए सीधे एनपीएस खाता खोल सकेंगे। इसकी शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के भीम यूपीआई ऐप से की गई है।

पीएफआरडीए के चेयरपर्सन एस. रमन ने बताया कि इस योजना से मझोले (टियर 2) और छोटे शहरों (टियर 3) में पेंशन दायरा बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इसके तहत यूपीआई ऐप के माध्यम से नए अंशधारकों को एनपीएस से जोड़ा जाएगा। खासकर असंगठित क्षेत्र से अधिक से अधिक लोग ‘एनपीएस तत्काल’ के माध्यम से पेंशन योजना से जुड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि अगले दो वर्षों में एनपीएस से करीब 2 से 3 करोड़ नए अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य है। अभी भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक इस सुविधा से जुड़े हैं।

बिना कागज एनपीएस खाता तत्काल खुलेगा: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) में खाता खोलना अब पहले के मुकाबले आसान हो गया है। ‘एनपीएस तत्काल’ के तहत केवाईसी सत्यापित बैंक खाते का उपयोग कर यूपीआई ऐप के माध्यम से एनपीएस खाता खोला जा सकता है और यूपीआई के जरिए अंशदान भी किया जा सकता है। गुरुवार से यह सुविधा शुरू कर दी गई है।

एनपीएस तत्काल में वही बैंक खाता इस्तेमाल किया जाएगा, जो केवाईसी से सत्यापित हो। इसलिए जिस बैंक खाते को ग्राहक भीम ऐप से जोड़ रहा है, उसका मोबाइल नंबर और बैंकिंग विवरण सही होना जरूरी है।

चार चरणों में खुलेगा खाता

● BHIM ऐप डाउनलोड करें। फिर बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। वहां ‘Tatkal NPS’ चुनें।

● जन्मतिथि दर्ज करें। इसके बाद अपना केवाईसी सत्यापित बैंक खाता चुनें।

● फिर पहले अंशदान के तौर पर कम से कम ₹250 जमा करें।

● केवाईसी पूरी होने स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या जारी की जाएगी।

बैंक जाने की जरूरत नहीं

‘एनपीएस तत्काल’ में बड़ा बदलाव यह है कि नया खाता खोलने के लिए ग्राहक को पहले अलग से ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत कम होगी।

नई दिल्ली, एजेंसी। पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने गुरुवार को ‘एनपीएस तत्काल’ योजना शुरू कर दी। इसके तहत अब लोग यूपीआई ऐप के जरिए सीधे एनपीएस खाता खोल सकेंगे। इसकी शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के भीम यूपीआई ऐप से की गई है।

पीएफआरडीए के चेयरपर्सन एस. रमन ने बताया कि इस योजना से मझोले (टियर 2) और छोटे शहरों (टियर 3) में पेंशन दायरा बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इसके तहत यूपीआई ऐप के माध्यम से नए अंशधारकों को एनपीएस से जोड़ा जाएगा। खासकर असंगठित क्षेत्र से अधिक से अधिक लोग ‘एनपीएस तत्काल’ के माध्यम से पेंशन योजना से जुड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि अगले दो वर्षों में एनपीएस से करीब 2 से 3 करोड़ नए अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य है। अभी भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक इस सुविधा से जुड़े हैं।

बिना कागज एनपीएस खाता तत्काल खुलेगा: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) में खाता खोलना अब पहले के मुकाबले आसान हो गया है। ‘एनपीएस तत्काल’ के तहत केवाईसी सत्यापित बैंक खाते का उपयोग कर यूपीआई ऐप के माध्यम से एनपीएस खाता खोला जा सकता है और यूपीआई के जरिए अंशदान भी किया जा सकता है। गुरुवार से यह सुविधा शुरू कर दी गई है।

एनपीएस तत्काल में वही बैंक खाता इस्तेमाल किया जाएगा, जो केवाईसी से सत्यापित हो। इसलिए जिस बैंक खाते को ग्राहक भीम ऐप से जोड़ रहा है, उसका मोबाइल नंबर और बैंकिंग विवरण सही होना जरूरी है।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join