दिवाली से पहले राज्यकर्मियों को बोनस, डीए का तोहफा
लखनऊ, । दीपावली के पहले योगी सरकार राज्य कर्मचारियों को बढ़ा डीए (महंगाई भत्ता) और बोनस देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए वित्त विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक दीपावली से पहले 3400 से 7000 रुपये तक के बोनस का ऐलान किया जा सकता है। वित्त विभाग सरकारी कर्मियों और पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता व महंगाई राहत भी देने की तैयारी कर रहा है। यह बढ़ोतरी जुलाई से लागू होगी। वहीं, राज्य सरकार राज्य के 2.70 लाख कर्मचारियों को दीपावली के पहले बढ़ा मानदेय भी देने की तैयारी में है। अक्तूबर का बढ़ा वेतन, जो नवंबर में कर्मचारियों को दिया जाएगा, उसमें सितंबर का एरियर भी हो सकता है। श्रेणी एक के कर्मचारियों को 40 हजार, श्रेणी दो के कर्मचारियों को 25 हजार, श्रेणी तीन के आउटसोर्स कर्मचारियों को 22 हजार और श्रेणी चार के कर्मचारियों को 20 हजार रुपये मिलने लगेगा।
