शिक्षक प्रमोशन केस में कल होगी सुनवाई, 5 अक्टूबर को कोर्ट में मामला सूचीबद्ध
प्रयागराज। शिक्षक प्रमोशन से जुड़े मामले WRIA No. 9539/2026 की सुनवाई कल 5 अक्टूबर 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी। कोर्ट की वेबसाइट पर जारी केस स्टेटस के अनुसार मामला कोर्ट नंबर-6, माननीय न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की सिंगल बेंच के समक्ष सीरियल नंबर-16 पर सूचीबद्ध है।
मामले में पंकज कुमार सिंह एवं 2 अन्य बनाम राज्य सरकार व अन्य पक्षकार हैं। केस की वर्तमान स्थिति Fresh है और इसे Fresh List में रखा गया है।
केस नंबर: WRIA 9539/2026
अगली सुनवाई: 5 अक्टूबर 2026
कोर्ट: नंबर-6
बेंच: न्यायमूर्ति पंकज भाटिया
सीरियल नंबर: 16
