|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में 3% बढ़ोतरी का ऐलान, अब इस माह से इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

 

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में 3% बढ़ोतरी का ऐलान, अब इतनी बढ़कर आएगी सैलरी


DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मूल वेतन का 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो गया है। नई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों की मासिक सैलरी में इजाफा होगा, जबकि पेंशनभोगियों को भी महंगाई राहत बढ़ने का फायदा मिलेगा। DA और DR में बढ़ोतरी के लिए सरकार ने 10,016 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। DA में बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की मासिक सैलरी में कितना इजाफा होगा और नई दर कब से लागू होगी? आइए जानते हैं पूरी जानकारी--


1 जुलाई 2026 से मिलेगा बढ़ोतरी का लाभ


केंद्र सरकार साल में दो बार यानी जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन करती है। इसका उद्देश्य बढ़ती महंगाई के असर को कम करना है। इस बार जुलाई 2026 के संशोधन के तहत DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले कर्मचारियों को मूल वेतन का 60 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा था, जो अब बढ़कर 63 फीसदी हो गया है।


कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी?


DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का सीधा फायदा कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 30,000 रुपये है, तो पहले उसे 18,000 रुपये महंगाई भत्ता मिलता था। अब 63 फीसदी की दर से यह रकम बढ़कर 18,900 रुपये हो जाएगी। यानी कर्मचारी को हर महीने 900 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इसी तरह, मूल वेतन जितना अधिक होगा, DA में बढ़ोतरी के कारण मिलने वाली अतिरिक्त रकम भी उतनी ही ज्याटा होगी।




1 करोड़ से ज्यादा लोंगो को लाभ



महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई के असर से बचाने और उनके जीवन स्तर को संतुलित रखने के लिए दिया जाने वाला अतिरिक्त पैसा होता है।

सरकार के इस कदम से देश के लगभग 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को सीधा फायदा पहुंचेगा। यह पूरी बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत तय किए गए फॉर्मूले के आधार पर की गई है।



क्या होता है महंगाई भत्ता?

बता दें कि महंगाई भत्ता वह अतिरिक्त पैसा है, जो सरकार अपने कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई और जीवनयापन के बढ़ते खर्चों से मुकाबला करने के लिए देती है। यह पैसा कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का एक तय प्रतिशत होता है।




इसका सीधा असर आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा?

इस बात को ऐसे समझिए कि DA में 3% की इस बढ़ोतरी का मतलब है कि अब कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी पर पहले से 3% ज्यादा डीए मिलेगा। इससे हर महीने मिलने वाली सैलरी और पेंशन में सीधा इजाफा होगा। महंगाई के इस दौर में सरकार के इस फैसले से देश के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।


गौरतलब है कि सरकार जल्द ही इसके औपचारिक आदेश जारी कर सकती है, जिसके बाद बढ़ा हुआ पैसा कर्मचारियों के खातों में आना शुरू हो जाएगा।


ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join