|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

जनगणना 2027 का नया शेड्यूल जारी... मणिपुर को छोड़कर शेष राज्यों में जनगणना के संबंध में केन्द्र सरकार का नया आदेश जारी, किन राज्यों/क्षेत्रों में जनगणना अभी नहीं होगी?

 

जनगणना 2027 का नया शेड्यूल जारी... मणिपुर को छोड़कर शेष राज्यों में जनगणना के संबंध में केन्द्र सरकार का नया आदेश जारी, किन राज्यों/क्षेत्रों में जनगणना अभी नहीं होगी?

 


गृह मंत्रालय (MHA) का जनगणना पर बड़ा अपडेट:

जनगणना (घर-घर गिनती) - 25 जनवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक

पुनरीक्षण दौर (Revisional Round) - 1 मार्च 2027 से 5 मार्च 2027 तक

स्व-गणना (Self-enumeration) - 10 जनवरी 2027 से 24 जनवरी 2027 तक

चुनाव वाले राज्यों में जनगणना टलेगी - गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में चुनाव के कारण जनगणना बाद में होगी।


देशभर में जनगणना 2027 का काम 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगा. इससे पहले 10 से 24 जनवरी तक लोग खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे. जनगणना के लिए 1 मार्च 2027 की रात 12 बजे को आधार समय तय किया गया है. 1 से 5 मार्च तक रिविजन राउंड होगा.

देश में जनगणना की तारीखों का ऐलान हो गया है. सरकार के मुताबिक जनगणना का काम 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा. यह काम बर्फ से ढके राज्यों और चुनाव वाले राज्यों को छोड़कर पूरे देश में होगा. जनगणना की रेफरेंस डेट 1 मार्च 2027 की रात 00:00 बजे रखी गई है. लोग चाहें तो 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक खुद भी अपनी जानकारी भर सकेंगे. इसके बाद 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक रिविजनल राउंड होगा. ये सभी जानकारियां सरकार की ओर से दी गई हैं.


अब सवाल यह है कि कौन से इलाके इस दौरान जनगणना से बाहर रहेंगे. सरकार ने साफ किया है कि चुनाव वाले राज्यों मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में यह जनगणना नहीं होगी. इसके अलावा बर्फ से ढके इलाकों में भी जनगणना नहीं की जाएगी. इनमें लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के बर्फ वाले इलाके शामिल हैं. यानी बाकी पूरे देश में तय तारीखों पर जनगणना का काम होगा.


अब बात करते हैं खुद जानकारी भरने की सुविधा की. सरकार ने वैकल्पिक सेल्फ एन्यूमरेशन की व्यवस्था रखी है. वैकल्पिक का मतलब है कि इसे करना जरूरी नहीं है, यह लोगों की मर्जी पर है. यह मौका 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक रहेगा. यानी मुख्य जनगणना शुरू होने से पहले लोग अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे.



क्या होगा प्रोसेस?


सबसे पहले 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक सेल्फ एन्यूमरेशन होगा. फिर 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक मुख्य जनगणना चलेगी. इसके बाद 1 मार्च 2027 की रात 00:00 बजे को रेफरेंस डेट माना जाएगा. रेफरेंस डेट वह तारीख और समय होता है, जिसके हिसाब से आंकड़े दर्ज किए जाते हैं. आखिर में 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक रिविजनल राउंड होगा. इसकी जानकारी सरकार की अधिसूचना में दी गई है. रिविजनल राउंड का मतलब है कि पहले जुटाई गई जानकारी को दोबारा देखने और जांचने का दौर. बाकी राज्यों के लोग तैयारी रखें.




*गृह मंत्रालय (MHA) का जनगणना पर बड़ा अपडेट:*


*जनगणना (घर-घर गिनती) -* 25 जनवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक


*पुनरीक्षण दौर (Revisional Round) -* 1 मार्च 2027 से 5 मार्च 2027 तक


*स्व-गणना (Self-enumeration) -* 10 जनवरी 2027 से 24 जनवरी 2027 तक


*चुनाव वाले राज्यों में जनगणना टलेगी -* गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में चुनाव के कारण जनगणना बाद में होगी।




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join