भारी बारिश का अलर्ट: चंदौली में कल बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल
चंदौली: जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के मद्देनजर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी चंदौली के निर्देश पर जनपद के सभी बोर्डों (परिषद, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई आदि) से संबद्ध प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के समस्त विद्यालयों में कल यानी दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को शिक्षण कार्य बंद (पठन-पाठन बाधित) रहेगा।
शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए निर्देश:
आधिकारिक आदेश के अनुसार, भले ही छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन सभी प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी हमेशा की तरह अपने-अपने विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। स्कूल स्टाफ के लिए उपस्थिति अनिवार्य की गई है, ताकि वे विद्यालय में रहकर अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी और अन्य सरकारी या विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से पूरा कर सकें।

इसके साथ ही प्रशासन ने साफ किया है कि इस आदेश से जनगणना (Census) का कार्य बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होगा और वह अपने तय शेड्यूल के अनुसार जारी रहेगा