|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

वरिष्ठता सूची में 1001 से 2000 तक के शिक्षकों से मांगी गई सहमति

 वरिष्ठता सूची में 1001 से 2000 तक के शिक्षकों से मांगी गई सहमति

सुलतानपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर तैनाती को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। शासनादेश के अनुपालन में वरिष्ठता सूची के क्रमांक 01 से 1000 तक के शिक्षकों द्वारा दिए गए सहमति पत्र के आधार पर 156 शिक्षकों की तैनाती उच्च प्राथमिक विद्यालय/कंपोजिट विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर की जा चुकी है।

अब वरिष्ठता सूची में क्रमांक 1001 से 2000 तक के अंकित शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्देशित किया गया है कि यदि वे प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनाती चाहते हैं तो अपना सहमति पत्र तथा यदि तैनाती नहीं चाहते हैं तो असहमति पत्र अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

आदेश के अनुसार सहमति अथवा असहमति पत्र 20 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध कराना होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले सहमति/असहमति पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता द्वारा जारी आदेश में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों, विद्यालयों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को आवश्यक कार्रवाई एवं अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join