📢 अत्यन्त महत्वपूर्ण सूचना : समस्त मंडलीय/जनपदस्तरीय/विकासखंड स्तरीय कार्यालयाध्यक्ष, बेसिक शिक्षा
*📢 अत्यन्त महत्वपूर्ण सूचना*
*समस्त मंडलीय/जनपदस्तरीय/विकासखंड स्तरीय कार्यालयाध्यक्ष, बेसिक शिक्षा।*
```कृपया मुख्य सचिव, उ.प्र.शासन के पत्रांक दिनाँक 10 सितंबर 2026 द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में मिशन कर्मयोगी के अन्तर्गत विभाग के समस्त अधिकारियों/कार्मिकों के द्वारा दिनांक 11 सितम्बर, 2026 को सायंकाल 4 बजे से iGot पोर्टल पर कोई 02 कोर्स पूर्ण किया जाना अनिवार्य है।```
समस्त कार्यालयाध्यक्ष कृपया अपने अधीन कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों से निर्धारित समय-सीमा के अन्तर्गत सभी कार्मिकों के द्वारा 02 कोर्स पूर्ण कर लिये जाएं, तथा *विशेष रूप से जिन कार्मिकों के द्वारा अभी तक कोई कोर्स पूर्ण नहीं किया गया है अथवा कोर्स अपूर्ण हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कोर्स पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया जाए।*
```अतः कृपया उक्त का अनुपालन सुनिश्चित करें जिससे कि विभाग की प्रगति प्रदेश में अच्छी प्रदर्शित हो सके तथा उक्त प्रगति से शासन को निर्धारित समय-सीमा में सूचना उपलब्ध करायी जा सके।```
*आज्ञा से,*
*महानिदेशक, स्कूल शिक्षा l*
📌 इससे संबंधित आदेश यहां पर क्लिक करके देखें।
