|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

यूपी में कब थमेगा भारी बारिश का सिलसिला? मौसम विभाग का नया अपडेट

 

यूपी में कब थमेगा भारी बारिश का सिलसिला? मौसम विभाग का नया अपडेट









 यूपी के कई जिलों में बीते 48 घंटे से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह पेड़ों के गिरने से सड़क ब्लॉक हो गई। कई नदियों का जलस्तर में अचानक बढ़ गया है। नेपाल से सटे जिलों पर खास निगरानी बरती जा रही है। वहीं इस मौसम विभाग का ताजा अपडेट आया है। जिसमें अगले 36 घंटे बाद मौसम सामान्य होने की संभावना जताई गई है। कल यानी 27 सितंबर को को तेज बारिश और हवाओं का दौर जारी रहेगा।


28 सितंबर से मौसम में बदलाव की संभावना है कि और तेज बारिश का सिलसिला थम जाएगा। हालांकि कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावान बनी रहेगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बेहद जरूरी काम पर ही घर से बाहर निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। साथ ही मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल सहायता के लिए राहत हेल्पलाइन 1070 पर संपर्क किया जा सकता है।



63 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश


आपको बता दें प्रदेश के 63 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में सामान्य से 19 गुना अधिक वर्षा हुई। फर्रुखाबाद में सामान्य से 200 गुना, कानपुर नगर में 160 गुना, कन्नौज, कानपुर देहात और हरदोई में सामान्य से 130 गुना अधिक वर्षा दर्ज की गई है। भदोही, देवरिया और अलीगढ़ में सामान्य वर्षा हुई, जबकि गाजीपुर में सबसे कम बारिश दर्ज की गई। वहीं बागपत, गाजियाबाद, मथुरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ में वर्षा नहीं हुई।




👇👇👇👇


https://x.com/i/status/2103790186371186749





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join