बेसिक शिक्षा : स्टूडेंट ट्रैकिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर की मदद से शैक्षिक प्रगति की ऑनलाइन होगी निगरानी
लखनऊ। यूपी में सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के हर छात्र के शैक्षिक प्रगति व उपस्थिति की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। यू-डायस प्लस के साथ ही स्टूडेंट ट्रैकिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर की मदद से उनकी प्रगति पर पूरी नजर रखी जाएगी। जिसकी मदद से विद्यार्थियों के शैक्षिक प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा।
