|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

नया नियम : बाइक पर पीछे बैठने वाले को भी लगाना होगा हेलमेट

 नया नियम : बाइक पर पीछे बैठने वाले को भी लगाना होगा हेलमेट


परिवहन विभाग : नई व्यवस्था में अब सवार का भी कटेगा चालान


लखनऊ। अब बाइक पर पीछे बैठने वाले ने हेलमेट नहीं लगाया तो वाहन का ऑनलाइन चालान कटेगा। ई चालान की अब जो नई व्यवस्था लागू होगी उसमें यह विकल्प रहेगा जिससे चालान किए जाएंगे। पहले सिर्फ बाइक चालक के हेलमेट न लगाने पर चालान काटने का प्रावधान था।







काफी समय पहले से बाइक के सहयात्री को भी हेलमेट अनिवार्य किया जा चुका है, जिससे हादसों में लोगों की जान बच सके। मगर बाइक सवार इसका उल्लंघन करते हैं। पर, अब नई व्यवस्था में सहयात्री को भी हेलमेट आवश्यक रूप से लगाना होगा। वर्तमान में यातायात विभाग चालान प्रणाली


एक सप्ताह से बंद हैं चालान चालान प्रणाली अपडेट करने के लिए 21 सितंबर की रात से ई चालान बंद हैं। डाटा नए सिस्टम में ट्रांसफर करने का काम चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि थोड़ा वक्त और लगेगा, उसके बाद ई-चालान शुरू हो जाएंगे।


को अपडेट कर रहा है, जिसमें सहयात्री के हेलमेट न लगाने पर चालान की व्यवस्था होगी। एक निश्चित राशि का भुगतान वाहन स्वामी को करना होगा। ये चालान एप और आईटीएमएस के कैमरों से किए जा सकेंगे। वहीं, फोटो क्लिक करके भी चालान हो सकेंगे। 






ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join