वित्तविहीन शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा, आदेश जारी
प्रयागराज, । प्रदेश के 22 हजार से अधिक वित्तविहीन स्कूलों में पढ़ाने वाले 356465 शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी कैशलेस चिकित्सा का लाभ मिलेगा। अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कामता राम पाल ने 21 जुलाई के शासनादेश के अनुपालन के क्रम में सोमवार को सभी डीआईओएस को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
इसके लिए शिक्षकों को स्वयं तथा अपने आश्रितों का मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के लिए विकसित पोर्टल https:// cmtcts.upsdv.gov.in आधार कार्ड के अनुसार पंजीकरण करना होगा। शिक्षक का आवेदन प्रथम स्तर पर सत्यापन एवं अनुमोदन के लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक / प्रधानाचार्य को अग्रसारित होगा। प्रधानाध्यापक /प्रधानाचार्य शिक्षक की नियुक्ति नियमानुसार होने तथा निरन्तर कार्यरत होने की स्थिति में परीक्षण के बाद आवेदन संबंधित डीआईओएस को सत्यापन एवं अनुमोदन के लिए अग्रसारित करेंगे।