तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला
लखनऊ। शासन ने तीन और आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। इनमें प्रतीक्षारत रहे आईजी डा.मनोज कुमार को आईजी पीएसी पश्चिम जोन, मुरादाबाद के पद पर तैनाती दी गई है। डीआईजी यूपी एसआईएसएफ हमेराज मीना को डीआईजी सुरक्षा के पद पर नियुक्ति दी गई है। सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ राजेश द्विवेदी को एसपी चुनाव प्रकोष्ठ डीजीपी मुख्यालय के पद पर तैनाती दी गई है।
