|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

स्कूलों में बच्चे बनाएंगे 'मेरे सपनों का भारत' की तस्वीर

 स्कूलों में बच्चे बनाएंगे 'मेरे सपनों का भारत' की तस्वीर


लखनऊः प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 17 से 26 सितंबर तक 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर प्रतियोगिताएं होंगी। बेसिक शिक्षा के कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें पिछले 10 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हुईं उल्लेखनीय उपलब्धियों को चित्रों में दिखाया जाएगा। विद्यालय स्तर पर अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा। प्रत्येक स्कूल के पांच सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों के चित्र जिले की प्रदर्शनी में लगाए जाएंगे।







माध्यमिक स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताएं होंगी। 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक जिलास्तर पर प्रदर्शनी और कार्यक्रम होंगे। कक्षा छह-आठ की पेंटिंग तथा कक्षा नौ-12 की भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता के पांच-पांच सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों के चित्र प्रदर्शनी में लगाए जाएंगे। विजेताओं को प्रमाणपत्र, ट्राफी मेडल और पुरस्कार मिलेंगे।


ई-कचरा एकत्र करने को स्कूलों में बनेंगे केंद्रः प्रदेश के सभी स्कूलों में अब ई-कचरा संग्रहण केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें खराब मोबाइल फोन, चार्जर, केबल, कैलकुलेटर, की-बोर्ड समेत अन्य इलेक्ट्रानिक सामान जमा किया जाएगा। विशेष अभियान 6.0 के तहत 15 सितंबर से स्कूलों में दो चरणों में अभियान शुरू होगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join