|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

आंगनबाड़ी के बच्चों को भी ड्रेस: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ करते हुए की घोषणा

 

आंगनबाड़ी के बच्चों को भी ड्रेस: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ करते हुए की घोषणा

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि परिषदीय स्कूलों की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों के भी बच्चों को यूनिफॉर्म मिलेंगे। एक बच्चे को दो सेट यूनिफॉर्म दिया जाएगा। वहीं प्रदेश के 70 हजार केंद्रों को नया स्वरूप भी दिया गया है।







सीएम बुधवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारम्भ के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, इसी मंत्रालय की राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और सूबे की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्या के साथ रिमोट का बटन दबाकर नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ किया। पोषण माह में देशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियां चलेंगी।

दयनीय थी आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति : सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति दयनीय थी। उनमें बदलाव के लिए ठोस प्रयास किए गए जिनका परिणाम आज दिख रहा है। अब आंगनबाड़ी केंद्र पोषण केंद्र के साथ शिक्षा की पाठशाला भी बन गए हैं। बोले, वर्ष 2017 के पहले कार्यकत्रियों को मिलने वाले तीन हजार रुपये मासिक मानदेय को आज चार गुना बढ़ाकर 12 हजार करने के साथ उनका पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर भी कराया गया है।

सीएम ने कार्यकर्त्रियों से संवाद किया : सीएम ने कन्वेंशन सेंटर परिसर में लगे स्टॉलों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में तमिलनाडु, गुजरात, ओडिशा और गोरखपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रस्तुति देखी और कार्यक्रम में आईं उन केंद्रों की कार्यकर्त्रियों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने उनके केंद्रों से जुड़े बच्चों के विकास, पोषण, शिक्षा, देखभाल और उनकी सफलता की गाथा जानी।

मुख्यमंत्री ने बाबतपुर-पिंडरा स्थित आशा एजुकेशन ग्रुप परिसर में ‘कामकाजी महिला सम्मान समारोह’ में भी हिस्सा लिया। कहा कि अटल आवासीय विद्यालयों में आधी सीटें बेटियों के लिए हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के माध्यम से बेटियों की शिक्षा को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी उल्लेख किया और कहा कि मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में करीब 28 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी हैं।




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join