आंगनबाड़ी में चयन के लिए छिपाई शादी, शिकायत
बेवर, । क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी युवती ने अपनी शादी को छुपाकर मायके से आवेदन कर आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद पर चयन पा लिया। आवेदक महिला ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में वर्षा पत्नी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम मिर्जापुर में अर्चना पुत्री नरेंद्र कुमार ने तथ्य छुपाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर नौकरी हासिल की है। अर्चना की शादी ब्लॉक जागीर में प्रांशु पुत्र विनोद कुमार से 20 फरवरी 2025 को हो चुकी है। नियम के मुताबिक तैनाती स्थल के पास का ही अभ्यर्थी होना जरूरी है।
पीड़िता ने अन्य अभ्यर्थियों के अधिकारों के हनन का हवाला देकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग डीएम से की है। शनिवार को जनसुनवाई में केबिनेट मंत्री जयवीर सिंह से भी इसी तरह के एक मामले की शिकायत की गई थी। जिस पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
