|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी ! 7000 की जगह ₹21000 मिलेगा दिवाली बोनस

 सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी ! 7000 की जगह ₹21000 मिलेगा दिवाली बोनस


Central Government Employees Bonus: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ सकती है। कर्मचारी संगठनों ने सरकार से मांग की है कि बोनस के कैलकुलेशन की मौजूदा 7,000 रुपये की लिमिट को बढ़ाकर 21,000 रुपये किया जाए। अगर सरकार इस मांग को मंजूरी देती है, तो कर्मचारियों का दिवाली बोनस करीब 14000 रुपये बढ़ सकता है। यानी मौजूदा रकम के मुकाबले करीब तीन गुना फायदा। हालांकि, अभी सरकार की ओर से इस बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।







दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगर कर्मचारी संगठन की मांग मान ली जाती है, तो इस साल कर्मचारियों का बोनस करीब तीन गुना तक बढ़ सकता है। इससे पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली पर मिलने वाला बोनस करीब 6,908 रुपये से बढ़कर 20,724 रुपये हो सकता है। हालांकि, अभी यह सिर्फ मांग है और सरकार की ओर से इस बढ़ोतरी पर अंतिम आदेश जारी नहीं हुआ है।


21000 रुपये बोनस कैलकुलेशन की मांग


नेशनल काउंसिल स्टॉफ साइड ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी यानी NC-JCM ने कैबिनेट सचिव को पत्र लिखकर बोनस की कैलकुलेशन की लिमिट बढ़ाने की मांग की है। 27 अगस्त 2026 को भेजे गए पत्र में NC-JCM के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि जब केंद्र सरकार की ओर से न्यूनतम मजदूरी का स्तर 21,000 रुपये तक माना जा रहा है, तो बोनस की कैलकुलेशन भी कम से कम इसी अमाउंट पर होनी चाहिए। दशहरा जो 20 अक्टूबर 2026 को है। संगठन चाहता है कि इससे पहले सरकार बोनस को लेकर जरूरी आदेश जारी करे।



अभी कितना बोनस मिलता है?


केंद्रीय कर्मचारियों को हर साल दिवाली के आसपास एक महीने के बराबर नॉन प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (Ad-hoc Bonus) दिया जाता है। इसकी कैलकुलेशन फिलहाल 7,000 रुपये की अधिकतम वेतन लिमिट के आधार पर की जाती है। बोनस निकालने के लिए 30.4 औसत दिनों का फॉर्मूला इस्तेमाल किया जाता है।


मौजूदा कैलकुलेशन


7,000 रुपये ÷ 30.4 x 30 = 6,908 रुपये


यानी पात्र कर्मचारी को करीब 6,908 रुपये का बोनस मिल सकता है।


अगर 21,000 रुपये की लिमिट मंजूर हुई तो?


अब असली फायदा यहां समझिए। अगर सरकार बोनस कैलकुलेशन की लिमिट 7,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपयेकर देती है, तो कैलकुलेशन होगा।


21,000 रुपये 30.4 x 30 = 20,724 रुपये


यानी बोनस करीब 20,724 रुपये हो जाएगा।


इस तरह मौजूदा करीब 6,908 रुपये के मुकाबले कर्मचारी को लगभग 13,816 रुपये ज्यादा मिलेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो बोनस लगभग तीन गुना हो सकता है।



किसे मिलेगा फायदा?


यह बढ़ोतरी तभी लागू होगी जब सरकार NC-JCM की मांग को स्वीकार करके नई बोनस लिमिट का आदेश जारी करे। इसलिए फिलहाल कर्मचारियों को 20,724 को पक्का बोनस नहीं मानना चाहिए।


NC-JCM का कहना है कि मौजूदा बोनस लिमिट आज की न्यूनतम मजदूरी और महंगाई के मुकाबले काफी कम है। कर्मचारी संगठनों का तर्क है कि जब केंद्र सरकार अलग-अलग केटेगरी के कामगारों के लिए 783 रुपये से 1,035 रुपये प्रतिदिन तक की न्यूनतम मजदूरी तय कर रही है, तो बोनस की कैलकुलेशन सिर्फ 7,000 रुपये की लिमिट पर करना उचित नहीं है।


8वें वेतन आयोग में भी बोनस बढाने की मांग


कर्मचारी संगठनों की तरफ से 8वें वेतन आयोग के सामने भी बोनस बढ़ाने का मुद्दा उठाया गया है। ऑल इंडिया न्यू पेंशनल स्कीम इम्पलॉयीज फेडरेशन (AINSPEF) ने अलग कैलकुलेशन के आधार पर करीब 26,941 रुपये बोनस का सुझाव दिया है। लेकिन फिलहाल सबसे बड़ी मांग 21,000 रुपये की बोनस कैलकुलेशन लिमिट करने की है।


दिवाली पर कर्मचारियों को कितने पैसे मिल सकते हैं?


अभी का सिस्टम : करीब 6,908 रुपये


21,000 रुपये लिमिट मंजूर होने परः करीब 20,724 रुपये


संभावित अतिरिक्त फायदा: करीब 13,816 रुपये


यानी अगर सरकार मांग को मंजूरी देती है, तो इस दिवाली पात्र केंद्रीय कर्मचारियों की जेब में करीब 20,724 रुपये का बोनस आ सकता है। हालांकि, अंतिम रकम और लागू होने की शर्तें सरकार के आधिकारिक आदेश के बाद ही साफ होंगी।


ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join