|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

स्कूलों में अनुपस्थित मिले 30 शिक्षामित्र शिक्षकों को नोटिसें जारी

 

स्कूलों में अनुपस्थित मिले 30 शिक्षामित्र शिक्षकों को नोटिसें जारी



 Lakhimpur Khiri  : परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण के लिए जिला स्तरीय व ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स गठित है। स्कूलों की निरीक्षण रिपोर्ट निरीक्षण के समय ही प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन की जाती है। सितम्बर महीने के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक व शिक्षामित्रों को प्रेरणा पोर्टल से रिपोर्ट मिलने के बाद नोटिसें जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिसें शिक्षकों के मानव संपदा पोर्टल पर ही जारी हुई हैं। जवाब संतोषजनक न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






 निरीक्षण प्रक्रिया


जिला स्तरीय, ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों, डीसी का हर महीने स्कूल निरीक्षण टारगेट निर्धारित है। स्कूल निरीक्षण के दौरान प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षण आख्या तुरंत अपलोड की जाती है। अनुपस्थित शिक्षकों का विवरण भी तुरंत दर्ज किया जाता है। निरीक्षण के दौरान स्कूलों से करीब 30 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित मिले।

स्पष्टीकरण की मांग

निरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद बीएसए ने सभी के मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि हर महीने स्कूलों के निरीक्षण की समीक्षा सीएम डैशबोर्ड पर होती है। इसको लेकर रैंकिंग भी जारी की जाती है। निरीक्षण कम होने पर इसका असर रैंकिंग पर भी पड़ता है।




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join