2 सितंबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश से विद्यालय में अत्यधिक वर्षा व जलभराव के कारण अवकाश रहेगा।
जनपद में हो रही लगातार बारिश एवं जलभराव के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय जौनपुर के आदेश के क्रम में दिनांक 02 सितंबर 2026 को कक्षा 01 से 08 तक सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई /आईसीएसई, उ0प्र0 बोर्ड के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित(बन्द) रहेगा। विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे।
सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर अपार, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्य सम्पन्न करेंगे। परिषदीय व परिषद द्वारा मान्यता/सहायता प्राप्त विद्यालयों में महिला शिक्षकों का हलषष्ठी (हरछठ/ललई छठ) का अवकाश रहेगा।
सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायें !
-जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर!

