जनपद में 1 सितंबर को सभी स्कूल बंद, डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश
जिलाधिकारी महोदय, शाहजहांपुर के प्रदत्त निर्देश एवं जनपद में हो रही लगातार वर्षा एवं जलभराव की स्थिति तथा छात्र छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक 01 सितम्बर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित समस्त परिषदीय/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा। उक्त आदेश का समस्त विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे साथ ही निर्देशित किया जाता है कि परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों के मूल्यांकन हेतु मूल्यांकन समिति का भ्रमण होगा, अतः उक्त सभी परिषदीय विद्यालय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक खुले रहेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद शाहजहांपुर
