|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

एफएलएन प्रशिक्षण से 13 शिक्षक गैरहाजिर, कारण बताओ नोटिस जारी

 एफएलएन प्रशिक्षण से 13 शिक्षक गैरहाजिर, कारण बताओ नोटिस जारी

फिरोजाबाद। जिले में संचालित एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) प्रशिक्षण में 13 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार के निरीक्षण में यह मामला सामने आया। उन्होंने सभी संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।





बीएसए ने मदनपुर ब्लॉक में चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान आठ शिक्षक गैरहाजिर मिले। इसके बाद उन्होंने फिरोजाबाद ब्लॉक के प्रशिक्षण केंद्र का जायजा लिया, जहां पांच शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। दोनों केंद्रों पर कुल 13 शिक्षकों की गैरहाजिरी दर्ज की गई।

बीएसए ने कहा कि एफएलएन प्रशिक्षण प्राथमिक स्तर पर बच्चों की पढ़ने-लिखने और गणित की बुनियादी समझ मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण में नामित शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है। बिना पूर्व सूचना या उचित कारण के अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लिया जाएगा।

उन्होंने संबंधित शिक्षकों से गैरहाजिरी का कारण स्पष्ट करने को कहा है। साथ ही विभागीय अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शिक्षकों की उपस्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

एफएलएन कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता विकसित करने के प्रभावी तरीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग का जोर प्रशिक्षण की गुणवत्ता के साथ शिक्षकों की नियमित सहभागिता सुनिश्चित करने पर है।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join