भारी बारिश का अलर्ट: बलरामपुर में कल बंद रहेंगे नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल
बलरामपुर। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की एडवाइजरी के मद्देनजर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी (DM) के निर्देशानुसार, जनपद बलरामपुर के सभी स्कूलों में कल यानी शनिवार (26.09.2026) को अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश जिले में संचालित सभी बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड), सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और अन्य सभी बोर्डों के नियंत्रण में चलने वाले नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय कल पूरी तरह बंद रहेंगे।
बीएसए विकास चन्द्र श्रीवास्तव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि इस शासकीय आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए
