भारी बारिश के चलते गोंडा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 28 सितंबर को बंद
गोंडा। जिले में हो रही अतिवृष्टि (भारी बारिश) को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 28 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय गोंडा की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश परिषदीय, सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड सहित सभी बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर लागू होगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय एवं अन्य विद्यालय संबंधी कार्यों का संपादन करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ जिला सूचना अधिकारी को भी भेजी गई है, ताकि इसका समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशन कराया जा सके।
