UPTET-2026 में OMR शीट की त्रुटियों के कारण प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के संबंध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) का माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन
टीईटी में ओएमआर की कमियों को दूर करने का मिले मौका
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सीएम को भेजा ज्ञापन
लखनऊ। यूपी टीईटी के परिणाम में गलत बुकलेट नंबर व अन्य अंकन संबंधी त्रुटियों से काफी अभ्यर्थियों के परिणाम प्रभावित या रिजेक्ट होने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने चिंता जताई है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह व प्रदेश महामंत्री प्रदीप तिवारी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। महासंघ ने कहा है कि बड़ी संख्या में प्रभावित अभ्यर्थियों में कार्यरत शिक्षक भी शामिल हैं। ऐसे
में के रोल नंबर व बुकलेट नंबर अंकित करने में हुई मानवीय, तकनीकी त्रुटि कारण अभ्यर्थी को उसके परीक्षा परिणाम से वंचित करना न्यायोचित नहीं है। संगठन ने मांग की है कि प्रभावित अभ्यर्थियों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने एवं आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करने के लिए विशेष आपत्ति/अभ्यावेदन का मौका दिया जाए। पात्र अभ्यर्थियों की ओएमआर व उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर पुनः जांच, मूल्यांकन कराकर जल्द परिणाम घोषित किया जाए।
