|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

उत्तर प्रदेश सरकार ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय से जुड़ी स्पष्ट नियमावली तैयार करने व रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिये : CM YOGI

 


सर्वोदय विद्यालयों के संचालन में बदलाव की जरूरत: योगी लखनऊ, विशेष संवाददाता। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों की व्यवस्था को लेकर पिछले दिनों हुए छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के बाद व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि सर्वोदय विद्यालयों के संचालन में बड़े बदलाव की जरूरत है। उन्होंने संचालन के लिए स्पष्ट नियमावली, शिक्षकों के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने तथा एक सोसाइटी गठन के लिए जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए। सोसाइटी इन विद्यालयों के प्रबंधन और संचालन की जिम्मेदारी उठाएगी। दो अक्तूबर तक छात्रवृत्ति छात्रवृत्ति वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों के लिए आवेदन पोर्टल तत्काल खोला जाए। हर हाल में 02 अक्तूबर तक धनराशि जारी कर दी जाए। उन्होंने छात्रवृत्ति वितरण में आने वाली तकनीकी और प्रक्रियागत कठिनाइयों का त्वरित समाधान करते हुए पात्र विद्यार्थियों को अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण की उपस्थिति में समीक्षा के दौरान योगी ने विद्यालयों में शिक्षकों, अन्य स्टाफ की उपलब्धता, विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं तथा प्रबंधन व्यवस्था की जानकारी ली।



उत्तर प्रदेश सरकार ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय से जुड़ी स्पष्ट नियमावली तैयार करने व रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिये : CM YOGI 



उत्तर प्रदेश सरकार ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय से जुड़ी स्पष्ट नियमावली तैयार करने व रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिये✍️


👉 ज्ञात हो विगत दिनों में संविदा शिक्षकों को बाहर करने का मामला आया था जिसका Case जीत लिया गया है








ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join