|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

राज्य शिक्षक पुरस्कार से मुख्य वित्तीय एवं सेवा सम्बन्धी लाभ

 *राज्य शिक्षक पुरस्कार से मुख्य वित्तीय एवं सेवा सम्बन्धी लाभ* 


राज्य अध्यापक पुरस्कार: 61 शिक्षकों का सम्मान, ₹25-25 हजार नकद और 2 साल का सेवा विस्तार





बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी की चयनितों की सूची, 25-25 हजार रुपये नकद, दो साल का सेवा विस्तार




लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के 61 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को इन शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। चयनित शिक्षकों को 25-25 हजार रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया जाएगा। इन्हें दो साल का सेवा विस्तार और परिवहन निगम की बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा भी मिलेगी।

 


शिक्षकों की पूरी सूची देखने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें।


बेसिक शिक्षा विभाग के उप सचिव शंभू प्रसाद के मुताबिक यह प्रयास किया जाता है कि हर जिले से एक शिक्षक को पुरस्कार के लिए जरूर चयनित किया जाए। विभाग ने 13, 14, 18 व 19 अगस्त को साक्षात्कार आयोजित कर शिक्षकों का चयन किया है। इसके बाद राज्य स्तरीय चयन समिति की संस्तुति पर शासन ने अंतिम रूप से चयनितों की सूची जारी की है लेकिन 14 जिलों से पुरस्कार के लिए शिक्षक नहीं मिले। शिक्षकों का चयन विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने वाले, नवाचार से पढ़ाई और अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के आधार पर किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर लोक भवन में शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। बता दें कि हाल ही में राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कारों की भी घोषणा की गई है। इसमें यूपी के तीन शिक्षक शामिल हैं। 




अवध के ये शिक्षक होंगे सम्मानित


लखनऊ के प्राथमिक विद्यालय अमेठी उर्दू गोसाइगंज की विनीता, अंबेडकरनगर के उच्च कंपोजिट विद्यालय नसीरपुर छितौना के राम मिलन गुप्ता, अयोध्या के प्राथमिक विद्यालय ठेऊंगा के पंकज कुमार द्विवेदी, बहराइच के पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवापदुम की प्रीती मिश्रा, बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय आदर्श की सलमा खान, बाराबंकी के प्राथमिक विद्यालय बहुता के राहुल कुमार शुक्ल, गोंडा के प्राथमिक विद्यालय गोकुला के सुनीत मित्र पांडेय, श्रावस्ती के कंपोजिट विद्यालय राजपुर रानी की अमिता टंडन, सीतापुर के प्राथमिक विद्यालय अडवेनिया ग्रांट, एलिया के अतुल शर्मा और सुल्तानपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय साढ़ापुर, कमैचा के सत्येंद्र कुमार सिंह शामिल हैं







* *2 वर्ष का सेवा विस्तारः* पुरस्कृत शिक्षकों को 62 वर्ष की आयु के बाद 2 साल का सर्विस एक्सटेंशन मिलता है, जिससे वे 64 वर्ष की आयु तक सेवा में बने रह सकते हैं। 


* अतिरिक्त प्रोत्साहन के रूप में *वेतन वृद्धि के बराबर वैयक्तिक वेतन स्वीकृत* किया जाना।



* *नकद पुरस्कार राशिः* सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को ₹25,000 की सम्मान राशि (चेक के माध्यम से) प्रदान की जाती है।


* *परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्राः* पुरस्कृत शिक्षकों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलती है।


* *प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्नः* मुख्यमंत्री या उच्चाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र, मेडल / स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाता है।




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join