रसोइयों का बढ़ा मानदेय अक्तूबर से खाते में आएगा
लखनऊ। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में मिड-डे मील बना रहे रसोइयों का बढ़ा मानदेय सितंबर से लागू होगा। कुल 3.53 लाख रसोइयों बढ़ा हुआ मानदेय अक्तूबर से मिलने लगेगा। इनके मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इन्हें अक्तूबर में जो मानदेय मिलेगा वह 3000 रुपये मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। फिलहाल रसोइयों को कैशलेस उपचार की सुविधा भी दी जा रही है। उन्हें हेल्थ कार्ड का वितरण किया जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत एक रसोइये के परिवार को एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार की सुविधा मिलेगी
