प्रयागराज में भारी बारिश के चलते आज सभी परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित
प्रयागराज, 6 अगस्त। प्रयागराज एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई घंटों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा के मद्देनज़र आज कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
बीएसए द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि लगातार वर्षा के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे शिक्षकों और विद्यार्थियों का विद्यालय आना-जाना कठिन एवं जोखिमपूर्ण हो गया है। किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है।
बीएसए ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

