बोर्ड परीक्षा के प्रदेश टॉपर से वापस लिया जाएगा मेडल और प्रशस्तिपत्र
प्रयागराज। कूटरचित दस्तावेज के सहारे उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा देकर प्रदेश टॉपर बने रजनीश यादव की लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शासन ने टॉपर से मेडल और प्रशस्ति पत्र वापस लेने के साथ सम्मान राशि भी जमा कराने का आदेश डीआईओएस को दिया है। शासन के निर्देश पर डीआईओएस ओमकार राणा के नेतृत्व में जांच के लिए तीन
सदस्यीय टीम गठित की गई थी। श्री राम टहल संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय यदुनाथपुर सैफाबाद के प्रधानाचार्य से प्राप्त अभिलेखों के आधार पर रिपोर्ट तैयार टीम ने शासन को भेजा। शासन ने टॉपर के खिलाफ कार्रवाई का आदेश डीआईओएस को दिया है। प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने रजनीश को शासन की ओर से मेधावी सम्मान की धनराशि, टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया था।